- ऑस्ट्रेलिया
- न्यूजीलैंड
- पैसिफिक स्मॉल आइलैंण्ड डेवलपिंग स्टेट्स (पीएसआईडीएस) अर्थात फिजी, पापुआ न्यू गिनीआ (पीएनजी), टोंगो, किरीवाती, टूवालु, सोलोमन आइलैंण्ड, नॉरू, वानुतु आदि राज्य।
- श्री अजय श्रीवास्तव : अपर महानिदेशक विदेश व्यापार
- श्री संजय कुमार अग्रवाल : निदेशक
- श्रीमतीवाणी एस. कुमार : अनुभाग अधिकारी
वर्ष 2017 -2018 | वर्ष 2018 -2019 | |||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
देश | निर्यात | आयात | कुल व्यापार | व्यापार संतुलन | निर्यात | आयात | कुल व्यापार | व्यापार संतुलन |
ऑस्ट्रेलिया | 4,012.32 | 13,993.75 | 18,006.07 | -9,981.43 | 3,520.44 | 13,131.21 | 16,651.65 | -9,610.77 |
फ़िजी | 54.24 | 0.49 | 54.73 | 53.75 | 60.8 | 0.71 | 61.51 | 60.09 |
किरिबाती | 0.55 | – | 0.55 | 0.55 | 0.37 | 0.22 | 0.59 | 0.15 |
नॉरू | 1.36 | 0.01 | 1.37 | 1.35 | 0.53 | 0.16 | 0.69 | 0.37 |
न्यूजीलैंड | 352.85 | 643.71 | 996.56 | -290.86 | 379.87 | 630.78 | 1,010.65 | -250.91 |
पापुआ न्यू गिनीआ | 41.93 | 196.19 | 238.12 | -154.26 | 49.72 | 88.96 | 138.68 | -39.24 |
समोआ | 2.4 | 0.26 | 2.66 | 2.14 | 2.59 | 2.75 | 5.34 | -0.16 |
सोलोमन आईलैंड | 1.28 | 67.73 | 69.01 | -66.45 | 2.57 | 58.81 | 61.38 | -56.24 |
तिमोर लेस्ते | 33.2 | – | 33.2 | 33.2 | 5.26 | – | 5.26 | 5.26 |
टोंगा | 1.26 | 0.1 | 1.36 | 1.16 | 0.35 | 0.05 | 0.40 | 0.30 |
वानुअतु गणतंत्र | 2.27 | 0 | 2.27 | 2.27 | 1.97 | – | 1.97 | 1.97 |
ओशिनिया का कुल | 4,473.84 | 14,902.23 | 19,376.07 | -10,428.39 | 4,024.46 | 13,913.64 | 17,938.10 | -9,889.18 |
भारत एवं ऑस्ट्रेलिया के मध्य मौजूद अनुबंध के संस्थागत तंत्र हैं:
वर्ष 2010 में संयुक्त अध्ययन दल (जेएसजी) की सिफारिशों पर आधारित एवं दिनांक 29.4.2011 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री की अगुवाई में व्यापार और आर्थिक संबंध समिति (टीईआरसी) की बैठक में स्वीकृति के बाद, भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापक आर्थिक सहयोग करार (सीईसीए) के अंतर्गत आने वाले वस्तु, सेवा, निवेश में व्यापार एवं संबंधित मुद्दों पर वार्ता कर रहा है । अब तक वार्ता के नौ दौर हो चुके है । पिछली बैठक 21 से 23 सितम्बर, 2015 को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी । उसके अनुवर्ती कोई वार्ता नहीं हुई । दोनों देश अविरत आरसीईपी वार्ता के भाग है ।
भारत एवं ऑस्ट्रेलिया के मध्य संयुक्त मंत्रालयी कमीशन (जेएमसी) तंत्र 1989 से है। इस कमीशन की सह-अध्यक्षता भारतीय वाणिज्य मंत्री एवं ऑस्ट्रेलियन व्यापार मंत्री के द्वारा की जाती है । जेएमसी के अधिदेश में अन्य बातों के साथ – साथ, सभी क्षेत्रों में दोनों के मध्य संबंध सुदृढ़ करने के उपाय की विवेचना, विशेषरूप से वाणिज्यिक, आर्थिक वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी सहयोग के क्षेत्रों में; संबंध के प्रमुख महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाना एवं सामान्य प्रयोजनों के महत्वपूर्ण मुद्दों के दृष्टिकोण पर चर्चा करना; आगे के सहयोग के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को सूचित करना; दोनों देशों के मध्य लागू विभिन्न द्विपक्षीय करारों के संचालन एवं समझौता ज्ञापन में सम्मिलित व्यवस्था आदि का परीक्षण करना भी शामिल है । भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त मंत्रालयी कमीशन (जेएमसी) की पिछली 15 वी बैठक संबंधित देशों के वाणिज्य/व्यापार मंत्रीयों की सह- अध्यक्षता में दिनांक 25 जून, 2018 को कैनबरा, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित की गई थी ।
व्यवसाय दल के ऑस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फोरम को दोनों देशो में निवेश सहित वस्तु एवं सेवा के न्याससंगत और संतुलित विनिमय के एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए संस्थापित किया गया था। हाल ही में, बी 2 बी स्तर पर संवाद एवं सहयोग को बढ़ाने की सर्वोत्कृष्ट क्षमता को प्राप्त करने के क्रम में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को पुन: स्थापित किया गया है अदाणी ग्रुप के अध्यक्ष, श्री गौतम अदाणी एवं श्री मार्क वेल एओ, अध्यक्ष व्हाईटहैवेन कोल लि. को ऑस्ट्रेलिया – भारत सीईओ फोरम के सह-अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
भारत एवं न्यूजीलैण्ड के मध्य मौजूद अनुबंध के संस्थागत तंत्र है:
संयुक्त अध्ययन दल (जेएसजी) की सिफारिशों पर आधारित एवं दिनांक 21.01.2010 को भारत के तत्कालिन प्रधानमंत्री की अगुवाई में व्यापार एवं आर्थिक संबंध समिति (टीईआरसी) की बैठक में स्वीकृति के बाद, भारत न्यूजीलैंड के साथ व्यापक आर्थिक सहयोग करार (सीईसीए) के अंतर्गत आने वाली वस्तु, सेवा, निवेश में व्यापार एवं संबंधित मुद्दों पर वार्ता कर रहा है । भारत एवं न्यूजीलैण्ड 17 -18 फरवरी, 2015 को द्विपक्षीय सीईसीए (व्यापक आर्थिक सहयोग करार) की 10 वें दौर की वार्ता के लिए मिले थें । 10 वें दौर के पश्चात कोई अनुबंध नहीं हुए है । भारत एवं न्यूजीलैण्ड वर्तमान में आरसीईपी के अंतर्गत वार्तारत है ।
- कमरा सं.: 220, उद्योग भवन, नई दिल्ली -110011
- कमरा सं.: 224-डी उद्योग भवन, नई दिल्ली -110011