वाणिज्य विभाग में संभारतंत्र प्रभाग का सृजन भारत सरकार (कार्य आबंटन) नियम 1961 की द्वितीय अनुसूची में संशोधन के परिणामस्वरूप दिनांक 7 जुलाई 2017 को किया गया जिसने ‘संभारतंत्र सेक्टर के एकीकृत विकास’ का कार्य वाणिज्य विभाग को आबंटित किया था । इस प्रभाग का प्रमुख भारत सरकार का विशेष सचिव होता है और उसे इस सेक्टर में नीतियों में परिवर्तन करके, मौजूदा प्रक्रियाओं में सुधार करके, कमियों एवं अन्तरालों की पहचान करके तथा प्रौद्योगिकी की शुरूआत करके देश में संभारतंत्र सेक्टर का समन्वित विकास करने के लिए कार्य योजना विकसित करने का अधिदेश दिया गया है ।
संभारतंत्र प्रभाग ने आई टी बैकबोन का सृजन करने तथा राष्ट्रीय संभारतंत्र सूचना पोर्टल बनाने की भी योजना बनाई है जो एक ऑनलाइन संभारतंत्र मार्केट प्लेस भी होगा जो विभिन्न स्टेकहोल्डरों और संभारतंत्रीय सेवा प्रदायकों खरीददारों तथा केन्द्रीय एवं राज्य सरकार की एजेंसियों जैसे सीमाशुल्क, डीजीएफटी, पत्तनों, एयरपोर्टस, इनलैण्ड वाटरवेज, तटीय शिपिंग आदि को एक एकल मंच पर लाएगा ।
संभारतंत्र प्रभाग के सुनियोजित क्रियाकलाप का वस्तुओं की समग्र लागत को कम करके तथा वस्तुओं की आवाजाही की गति एवं उसकी सुगमता बढाकर न केवल उनके घरेलू आवागमन पर प्रभाव पड़ेगा बल्कि इससे भारतीय वस्तुओं को विश्व बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाने में भी सहयोग मिलेगा । लाजिस्टिक्स परफारमेंस इन्डेक्स (एलपीआई) में भार की रैंकिंग में सुधार होने से भारत के निर्यातों में स्वत: ही संवर्धित वृद्धि होगी ।
इस सेक्टर के विभिन्न घटकों की बेंचमार्किंग करने और मानकों का विकास करने की योजना है ।
विश्व बैंक संभारतंत्र निष्पादन इंडेक्स रिपोर्ट 2016
संभारतंत्र संबंधी सचिवों की समिति की 18 अक्टूबर 2017 को आयोजित बैठक का कार्यवृत्त
Size: 72KB, Format: .pdf
18 April 2020
संभारतंत्र सेक्टर के समन्वित विकास संबंधी अंतरमंत्रालयी बैठक, दिनांक 12 जनवरी 2018 का कार्यवृत्त
Size: 56KB, Format: .pdf
18 April 2020
प्रतिभागिताकारी सरकारी एजेंसियों (पीजीए) के साथ दिनांक 15 जनवरी 2018 को आयोजित बैठक का कार्यवृत्त
Size: 68KB, Format: .pdf
18 April 2020
लॉजिस्टिक्स प्रयोक्ता सरकारी मंत्रालयों / विभागों / पीएसयू के साथ दिनांक 19 जनवरी 2018 को आयोजित बैठक का कार्यवृत्त
Size: 60KB, Format: .pdf
18 April 2020
लॉजिस्टिक्स सेक्टर का विकास करने का बजट भाषण 2018-19 में उल्लेख की गई मुख्य-मुख्य बातें
Size: 34KB, Format: .pdf
18 April 2020
लॉजिस्टिक्स पर सीआईआई के साथ समझौता ज्ञापन
Size: 60KB, Format: .pdf
18 April 2020
संभारतंत्र क्रियाकलापों के इन्फ्रा स्टेटस संबंधी आरबीआई की पुष्टि
Size: 38KB, Format: .pdf
18 April 2020