संबंधित विषयों की सूची
- भारत के विदेश व्यापार पर मासिक प्रैस नोट।
- व्यापार निष्पादन की निगरानी एवं समीक्षा।
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार और अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव पर विशेष अनुसंधान अध्ययन आरंभ करना।
- आईएमएफ के एसडीडी डेटा बेस से संबंधित मामले।
- भारत के विदेश व्यापार में समग्र प्रवृत्ति का विश्लेषण।
- विशिष्ट वस्तुओं/समूह में व्यापार का अध्ययन (जब और जहां आवश्यक हो)।
- विशिष्ट देशों/क्षेत्रों के साथ व्यापार में प्रवृत्ति का अध्ययन (विशिष्ट वस्तु समूह फोकस सहित अथवा रहित) (जब और जहां आवश्यक हो)।
- परामर्शी समिति/स्थायी संसदीय समिति, प्रैस कांफ्रेंस, इकॉनोमिक एडिटर कांफ्रेंस इत्यादि के लिए भारत के विदेश व्यापार पर पृष्ठभूमि नोट।
- वित्त मंत्री के बजट भाषण के लिए सामग्री।
- संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के सम्बोधन के लिए सामग्री।
- आर्थिक कार्य विभाग, वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आर्थिक सर्वेक्षण में शामिल करने के लिए अद्यतन सूचना का समन्वय एवं उपलब्ध कराना।
- आर्थिक कार्य विभाग द्वारा जारी अर्ध-वार्षिक समीक्षा के लिए इनपुट उपलब्ध कराना।
- विदेश व्यापार से संबंधित मामलों पर सामान्य कार्यक्रमों में वाणिज्य मंत्री के भाषणों/ संदेशों के लिए आवश्यक इनपुट उपलब्ध कराना।
- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन ‘रेफरेंस इंडिया’ में शामिल करने के लिए अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना।
- एचएस कोड के अपनाने, व्यापार वर्गीकरण की तकनीकी समस्याओं इत्यादि से संबंधित सभी मामले।
- व्यापार से संबंधित सामान्य आर्थिक कारकों पर अध्ययन रिपोर्ट/कार्यदल/समितियों का परीक्षण।
- वाणिज्य विभाग की वार्षिक रिपोर्ट के ‘भारत के विदेश व्यापार की प्रवृत्तियां’ अध्याय तैयार करना।
- विभिन्न प्रस्तावों के आर्थिक पहलुओं पर अन्य प्रभागों को तकनीकी सलाह।
- निर्यात निष्पादन को बढ़ाने के लिए आवश्यक विशिष्ट मुद्दों पर परिकल्पना पत्र/नोट।
- टीआईईएस स्कीम के कार्यान्वयन के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नोडल अधिकारी।
- आयात के संबंध में वस्तुवार और देश-वार आंकड़ों की मॉनीटरिंग तथा विश्लेषण और देखे गए आवेश की रिपोर्टिंग।
- वित्त मंत्रालय, डीजीएफटी, राजस्व विभाग/सीबीआईसी, डीजीटीआर और निर्यात संवर्धन परिषदों सहित संबंधित क्षेत्रीय प्रभाग, विभाग/मंत्रालयों को प्रवृत्ति में देखे गए प्रमुख परिवर्तनों के बारे में सावधान करना।
- भारत के आयात बास्केट की संरचना पर वार्षिक पोजिशन पेपर के आधार पर आयातों का तिमाही मूल्यांकन।
- गैर-आवश्यक वस्तुओं की आयात निर्भरता को कम करने के लिए कार्रवाई योजना तैयार करना।
- आयात निर्भरता को कम करने के लिए घरेलू क्षमता को बढ़ाने हेतु डीपीआईआईटी को आयात से संबंधित मुद्दों में लगातार वृद्धि को चिह्नित करना।
- मंत्रिमंडल सचिव को मासिक अ.शा. और मंत्रिमंडल सचिवालय को मासिक रिपोर्ट/सार।
- प्रत्येक माह विभाग की वेबसाइट पर प्रमुख उपलब्धियों को अपलोड करना।